फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   who will be bjp's loksabha candidate from faridabad

जाट या गुर्जर के फेर में फंसी है बीजेपी!

Mon, 10 Mar 2014 10:36 AM IST
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, फरीदाबाद
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 10 Mar 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
who will be bjp's loksabha candidate from faridabad

फरीदाबाद से कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना फाइनल होने के बाद अब जनता के बीच उत्सुकता बढ़ गई है कि भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा। क्या बीजेपी गुर्जर प्रत्याशी को मैदान में उतारने का खतरा उठाएगी या जाट प्रत्याशी पर दांव लगाना पसंद करेगी।

विज्ञापन


इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो चला है। बीजेपी की ओर से इस बार लोक सभा के लिए पूर्व सांसद रामचंद्र बैंदा और तिगांव से विधायक कृष्णपाल गुर्जर की जबरदस्त दावेदारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:तो क्या राज बब्बर को चुनौती देंगे आरके आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानी जाए तो इन दोनो प्रत्याशियों में से किसी एक पर बीजेपी के आला कमान को मोहर लगानी है। बीजेपी के पूर्व रामचंद्र बैंदा का इस सीट के सबसे प्रबल दावेंदार माने जा रहे हैं क्योंकि फरीदाबाद सीट से वह बीजेपी के टिकट से तीन बार संसद का रास्ता तय कर चुके है और उनके आरएसएस से अच्छे संबंध बताए जा रहे है।

लेकिन उनका सबसे कमजोर पहलू यह भी है कि पिछले दो चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हारे हुए प्रत्याशी पर बीजेपी ने दांव नहीं लगाया तो उनका टिकट कट सकता है।

यह भी पढ़ें:फरीदाबाद में वोटर सुस्त, उम्मीदवार चुस्त


वहीं तिगांव से विधायक कृष्णापाल गुर्जर इस सीट पर उनसे भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। जब आसपास की सभी सीट कांग्रेस के पास हैं तो कृष्णपाल गुर्जर ही एक मात्र विधायक है जो तिगांव से बीजेपी के टिकट से विधानसभा तक पहुंचे है।

दूसरी ओर उनके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पार्टी से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध बताए जाते है। वहीं पिछले दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रत्याशियों के जीत में उनका मुख्य योगदान बताया जा रहा है।

केवल जाट प्रत्याशी का अगर पार्टी के आला कमान ने मन बना लिया तो उनका टिकट कट सकता है। हालांकि यह स्थिति 13 मार्च को स्पष्ट हो जाएगी कि बीजेपी की टिकट पर कौन सा प्रत्याशी मैदान में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed