फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is Kailash Gahlot and resigned from AAP arvind kejriwal before Delhi Election 2025

Kailash Gahlot: कौन हैं कैलाश गहलोत, जिन्होंने छोड़ा 'आप' का साथ? DU से रहा खास नाता, 2015 में जीता पहला चुनाव

Sun, 17 Nov 2024 01:13 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 01:13 PM IST
सार

Who is Kailash Gahlot: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के सबसे बड़े और वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पीछे गहलोत ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी भी लिखी है। गहलोत दिल्ली के नजफगढ़ से विधायक हैं और जाट समाज से आते हैं।

विज्ञापन
Who is Kailash Gahlot and resigned from AAP arvind kejriwal before Delhi Election 2025
कौन हैं कैलाश गहलोत? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सबसे बड़े और वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा दिया है। इससे पहले बीते अप्रैल महीने में राजकुमार आनंद ने भी अचानक पार्टी से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन

गहलोत ने पार्टी छोड़ने की बताई वजह
कैलाश गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना की सफाई और शीशमहल जैसे विवादों का जिक्र
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने गहरी चिंता जताते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने लोगों की सेवा करने की इसकी मूल प्रतिबद्धता को दबा दिया है। उन्होंने यमुना नदी की सफाई के अधूरे वादे पर प्रकाश डाला, जो पहले से कहीं अधिक प्रदूषित है और 'शीशमहल' मुद्दे जैसे विवादों पर चिंता व्यक्त की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या आप अभी भी आम आदमी की पार्टी होने की अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखती है। 

विज्ञापन

आप गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही: कैलाश गहलोत
अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कैलाश गहलोत ने कहा कि मैं आपको विधायक और मंत्री के तौर पर दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। अंदरूनी चुनौतियां, उन्हीं मूल्यों के सामने जो हमें आप में लेकर आए।राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पीछे छोड़ दिया है, जिससे कई वादे अधूरे रह गए हैं। 

कैलाश गहलोत बोले- मेरी लड़ाई जारी रहेगी
चिट्ठी में लिखा है कि एक और दुखद बात यह है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं। कैलाश गहलोत ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू हुई थी और वह इस मिशन को जारी रखना चाहते हैं। गहलोत ने आप नेतृत्व को उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही अपने पार्टी सहयोगियों और शुभचिंतकों को उनके कार्यकाल के दौरान उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। 

कौन हैं कैलाश गहलोत? 
दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा से कैलाश गहलोत वर्तमान विधायक हैं। साल 2015 में उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2017 में दिल्ली सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली। बता दें कि कैलाश गहलोत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई की है। गहलोत का जन्म 22 जुलाई 1974 को नजफगढ़ में हुआ था। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट वकालत कर चुके हैं। साल 2018 में गहलोत आयकर विभाग की जांच के दायरे में आए थे। जिसने कथित कर चोरी के मामले में उनसे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी भी हुई थी। कैलाश गहलोत के पास परिवहन, कानून, न्याय और विधायी मामले, सूचना और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed