फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is BJP MLA from Bawana Ravindra Indraj Singh, know about him

कौन हैं रविंद्र इंद्रराज?, पहली बार दिल्ली सरकार में बने मंत्री, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, जानें इनके बारे में

Thu, 20 Feb 2025 01:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ ली। इस सूची में प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत छह विधायकों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Who is BJP MLA from Bawana Ravindra Indraj Singh, know about him
रविंद्र इंद्राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आज से दिल्ली में भाजपा की सरकार चलेगी। शपथ ग्रहण के दौरान बवाना से विधायक रविंद्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इंद्राज बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं।
विज्ञापन


कौन हैं बवाना के विधायक रविंद्र इंद्रराज सिंह?
रविंद्र इंद्रराज सिंह ने बवाना विधानसभा सीट से बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जय भगवान उपकार को हराया था। वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। इसके अलावा दिल्ली में काफी लंबे समय से दलित समुदाय के लिए काम भी कर रहे हैं। इसके अलावा 50 वर्षीय इंद्रराज पेशे से एक व्यापारी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। रेखा गुप्ता के साथ ही रविंद्र इंद्रराज सिंह भी ऐसे मंत्री हैं जिन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन

 

रविंद्र इंद्रराज सिंह की संपत्ति
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रविंद्र इंद्रराज सिंह ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र 50 साल बताई है। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार की औसत उम्र 50 साल से कम है। नई कैबिनेट में 44 साल के कपिल मिश्रा सबसे युवा हैं। कपिल मिश्रा के साथ ही 47 के प्रवेश वर्मा और 48 के पंकज कुमार सिंह भी ऐसे मंत्री हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। वहीं, कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की उम्र 52 साल है। वहीं, जनकपुरी से जीते 58 साल के आशीष सूद कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। कैबिनेट की औसत उम्र 49.85 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed