फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is BJP contestant Sunil Yadav from New Delhi seat against Arvind Kejriwal

कौन हैं भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव जो मुख्यमंत्री केजरीवाल को देंगे टक्कर

Tue, 21 Jan 2020 12:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 21 Jan 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Who is BJP contestant Sunil Yadav from New Delhi seat against Arvind Kejriwal
सुनील यादव - फोटो : Social Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने सुनील यादव को उतारा है। सोमवार देर रात भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि मंगलवार सुबह भाजपा द्वारा प्रत्याशी बदले जाने की खबरें आ रही थीं, लेकिन सुनील यादव ने इन्हें खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ मैं ही चुनाव लड़ूंगा। आइए जानते हैं कौन हैं केजरीवाल से टक्कर लेने वाले भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हैं सुनील यादव 

सुनील यादव वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हैं। यादव पेशे से वकील हैं और शुरुआत से ही सामाजिक कार्यों में आगे रहे हैं। केजरीवाल के खिलाफ खड़े सुनील यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत भाजपा की युवा इकाई के मंडल अध्यक्ष के तौर पर की थी। इसके बाद कामों के आधार पर सुनील को युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश महामंत्री, और दिल्ली के सचिव पद की भी जिम्मेदारियां दी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में सुनील यादव को टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन आखिरी समय में खेल बदल गया था और उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। हालांकि इस बार अरविंद केजरीवाल के सामने सुनील बहुत छोटा चेहरा हैं। भाजपा ने केजरीवाल की लोकप्रियता के सामने अपने स्थानीय नेता पर भरोसा जताया है।


इस बार टिकट मिलने पर सुनील का कहना है कि वो क्षेत्र में अपनी जमीनी पकड़ के कारण केजरीवाल पर भारी पड़ेंगे। मालूम हो कि साल 2017 में उन्हें भाजपा ने एंड्रयूज गंज से नगर निगम पार्षद का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो इस चुनाव में हार गए थे।

सुनील यादव सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आते हैं। ट्विटर पर सुनील के करीब 16 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही उनके फेसबुक के आधिकारिक पेज पर लगभग एक लाख लाइक्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed