{"_id":"437432c9254eabcbc84bd6b3bf9156f8","slug":"who-frightens-to-becoming-cm-of-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद के सीएम बनने से यहां मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद के सीएम बनने से यहां मचा हड़कंप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की घोषणा से तीनों नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
सरकार चलाने वाले नेताओं से उनका कभी कोई वास्ता नहीं रहा। इसके अलावा दिल्ली सचिवालय में विभागों को संभालने वाले संभावित अधिकारियों से भी उनके कुछ खास संबंध नहीं रहे हैं।
इसके चलते अब उन्हें छोटे-छोटे मामलों पर जवाब देना होगा। नगर निगम को अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में धन की दिक्कत आड़े आते दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
अधिकारी मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल की छवि कार्यों में अड़ंगा डालने वाले व्यक्ति के तौर पर नहीं देख रहे हैं। बताया गया है कि दिल्ली सरकार बनने के बाद सचिवालय में अधिकारियों का इधर-उधर होना तय है।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों नगर निगम में अधिकारियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है।