फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Which leader is going where to watch Ram Ravana war in Delhi from President to Sonia Gandhi in the list

दिल्ली का दशहरा: राम-रावण युद्ध देखने कौन नेता कहां जा रहा, सूची में पीएम-राष्ट्रपति से लेकर सोनिया गांधी तक

Mon, 23 Oct 2023 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Oct 2023 08:54 PM IST
सार

Dussehra: लव कुश रामलीमा कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार उनके यहां पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
Which leader is going where to watch Ram Ravana war in Delhi from President to Sonia Gandhi in the list
राम-रावण युद्ध देखने के लिए कमेटियों ने अपने यहां बुलाए बड़े नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बड़े स्तर पर रामलीला मंचन कराने वाली कमेटियों के बाड़ों में विजय दशमी (दशहरा) पर्व मनाने के लिए मंगलवार को नेताओं का जमावड़ा होगा। सभी बड़ी रामलीला कमेटियों ने देश के नेताओं को अपने यहां आने का न्यौता दिया था, मगर अधिकतर कमेटियों को सभी नेताओं के आने का समय नहीं मिला। दरअसल विख्यात नेताओं ने एक से दो कमेटियों के कार्यक्रम में ही आने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन

लालकिला मैदान में रामलीला करा रही श्री धार्मिक लीला कमेटी व लवकुश रामलीला कमेटी के यहां विजय दशमी पर्व में सबसे अधिक व बड़े नेता शामिल होंगे। श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि उनके यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लव कुश रामलीमा कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार उनके यहां पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत मुख्य अतिथि होंगे। लालकिला मैदान में ही रामलीला मंचन करा रही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रवक्ता राहुल शर्मा ने बताया कि उनके यहां पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आएंगी।

विज्ञापन

द्वारका सेक्टर 10 जाएंगे प्रधानमंत्री 
द्वारका में आयोजित श्री रामलीला सोसायटी की 11वें भव्य रामलीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा के दिन मुख्य अतिथि होंगे। वह रावण का पुतला जलाएंगे। यह जानकारी श्री रामलीला सोसायटी के तरफ से दी गई है।

रामलीला मैदान में रामलीला करा रही श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी मुख्य अतिथि होंगी। जबकि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रामलीला कराने वाले श्री राम धार्मिक रामलीला समिति के चेयरमैन सतीश उपाध्याय के अनुसार उनके यहां पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विजय दशमी पर्व में आएंगी। 

डेरावाल नगर की नव श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी के पंडाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व सांसद मनोज तिवारी मुख्यअतिथि होंगे। वहीं श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के सुरेश बिंदल ने बताया कि उनके कार्यक्रम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed