फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Which department is right to follow the service, examine

कौन-सा विभाग कर रहा है राइट टू सर्विस का पालन, होगी जांच

Sat, 08 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Which department is right to follow the service, examine
- फोटो : Getty Images

राज्य सरकार द्वारा राइट टू सर्विस एक्ट लागू करने के बाद भी लोगों को अभी भी कई विभागों में यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसे प्रमुखता से लागू कराने के लिए सरकार द्वारा गठित टीम आगामी 10 अक्तूबर को जिले का दौरा करेगी और सभी विभागों में जाकर जांच पड़ताल करेगी।

विज्ञापन


यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद सभी विभागों को अपने यहां राइट टू सर्विस का बोर्ड लगाने को कहा गया था।
विज्ञापन


अधिकांश विभागों ने बोर्ड तो लगा दिया लेकिन कुछ विभागों ने अभी भी बोर्ड नहीं लगाए हैं। अभी उनके पास दो दिन का समय है। वह ऑफिस के बाहर बोर्ड जरूर लगा दें, क्योंकि सरकार की ओर से गठित की गई टीम इसकी जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड में यह भी उल्लेख होना चाहिए कि यदि शिकायतकर्ता संबंधित विभाग के जवाब से संतुष्ट नहीं है तो द्वितीय अपील के लिए कहां और किस अधिकारी के यहां अपील करे, उल्लेख होना चाहिए।


 जहां ऑनलाइन की व्यवस्था है, उसे छोड़कर अन्य विभागों में रजिस्टर रखना अनिवार्य है। उसमें इस बात का उल्लेख हो कि शिकायतकर्ता की शिकायत कब आई और निस्तारण न होने का कारण क्या रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed