फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Where did the FM will like Delhi jam.

दिल्ली की तरह एफएम बताएगा कहां लगा जाम

Wed, 05 Nov 2014 12:49 AM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Nov 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Where did the FM will like Delhi jam.
शहर में ट्रैफिक की जानकारी अब आपको एफएम के जरिये मिले तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, दिल्ली की तरह गाजियाबाद में भी शुरुआत की जा रही है कि एफएम के जरिये लोगों को जाम और रूट डायवर्जन की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य जिलों में भी किया जाएगा। अभी तक सूबे केकई अन्य जिलों में एफएम पर कभी-कभी जाम की जानकारी दी जाती है।

मगर वह जानकारी स्थानीय लोग एफएम वालों को देते हैं, अब ट्रैफिक पुलिस लोकल एफएम स्टेशन से संपर्क कर यह प्रयोग करेगी।

गाजियाबाद की सबसे बड़ी समस्याओं में है ट्रैफिक व्यवस्था। इससे निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस नए-नए प्रयोग करती रहती है। गाजियाबाद में दिल्ली की तर्ज पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रैफिक प्लान को एफएम के जरिए प्रसारित किए जाने की योजना है। एफएम के जरिए हर घंटे विभिन्न चौराहों की स्थिति को प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस स्थानीय एफएम स्टेशन से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले गाजियाबाद में इसकी शुरुआत की जा रही है। अगर गाजियाबाद में यह प्रयोग सफल होता तो नोएडा और मेरठ में भी इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed