फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   where and how to made compliant for eve teasing

अगर लड़कियों के साथ हो छेड़छाड़ तो जानिए कहां और कैसे करें शिकायत

Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
where and how to made compliant for eve teasing
स्कूल आने जाने के दौरान, गली मोहल्ले, आसपड़ोस और कभी-कभी परिवार व रिश्तेदारी में लड़कियां छींटाकशी, छेड़छाड़ का शिकार हो जाती है। संकोच के कारण लड़कियां इन सबको सहन करती रहती हैं। इससे मनचलों का हौसला बढ़ता है और वह बड़ी वारदात कर जाते हैं।
विज्ञापन


छींटाकशी और छेड़छाड़ को सहन करने के बजाय छात्राओं को निसंकोच होकर इसकी शिकायत अभिभावक, अध्यापक या पुलिस से करनी चाहिए। जिससे समय रहते आरोपियों पर शिकंजा कसकर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


यह विचार सीओ जेवर दिलीप सिंह ने अमर उजाला की ओर से आयोजित 'पुलिस की पाठशालाÓ में शुक्रवार को रबूपुरा स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दिलीप सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि सरकार और पुलिस-प्रशासन महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए 24 घंटे प्रयासरत है। बच्चों को किसी भी उत्पीडन को बरदाश्त नहीं करना चाहिए। जितनी जल्दी हो सके इसकी शिकायत माता-पिता या अन्य अभिभावक से करें।

कॉलेज के अध्यापक अध्यापिका को भी इसकी सूचना दे सकते हैं। अगर, सीधे पुलिस को सूचना देना चाहें तो 1090 पर कॉल कर सकते हैं। उत्पीडन और छेड़छाड़ सहन करने से और बढ़ता है। इसलिए शिकायत करने में जरा भी संकोच नहीं  करें।

सीओ ने छात्राओं से यह भी कहा कि वह कभी भी झूठी शिकायत न करें। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी शाहवेज खान ने बताया कि सरकार के आदेश पर जिले भर के थानों में एंटी रोमियो दल का गठन किया गया है। यह दल महिला और छात्राओं की सुरक्षा के लिए गठन किया गया है।

घर, परिवार या रिश्तेदारी में जाने के दौरान भी उन्हें कोई गलत गतिविधि महसूस हो तब भी वह इसकी शिकायत परिजन, अध्यापक या पुलिस से कर सकती हैं। कोतवाली प्रभारी ने अपना सीयूजी मोबाइल नंबर भी विद्यार्र्थियों को देते हुए कहा कि वह कभी कॉल कर कोई भी शिकायत कर सकते हैं।

उनकी शिकायत पर तुरंत पुलिस कार्रवाई करेगी। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष किशल लाल पाराशर, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन, प्रधानाचार्र्य पूरनदत्त शर्मा, मोहन लाल गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रबंधन अधिकारियों ने 'अमर उजालाÓ के प्रयास की सराहाना की और पुलिस अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

क्या छोटे लड़के (नाबालिग) की शिकायत भी पुलिस से कर सकते हैं?

where and how to made compliant for eve teasing
पुलिस अधिकारियों के विचार व्यक्त करने के बाद छात्राओं ने उनसे सवाल पूछे। इसी कड़ी में कक्षा 6 की छात्रा पायल चौधरी ने सवाल किया कि अगर कोई छोटा लड़का (नाबालिग) उन्हें परेशान करते तो उसकी शिकायत पुलिस से कर सकते हैं?

इस पर सीओ दिलीप सिंह ने कहा कि कम आयु यानि नाबालिग आरोपियों पर कार्रवाई के लिए भी कानून है। उनकी शिकायत मिलने पर उन्हें जेल भेजने की बजाय बाल सुधार गृह भेजा जाता है।

कक्षा 7 की छात्रा इरम कुरैशी ने पूछा कि अगर कोई मोबाइल पर कॉल, मैसेज कर या फिर फेसबुक आदि पर परेशान करे तो क्या तब भी पुलिस कार्रवाई करेगी? कक्षा 12 की छात्रा सोनिका ने कहा कि अगर कोई रास्ते में परेशान करे तो हम क्या करें। कक्षा 8 की छात्रा प्राची गर्ग ने पूछा कि ऐसी कोई योजना है जिसमें छात्राओं को सुरक्षा मिले।

कोतवाली प्रभारी शाहवेज खान ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर सभी थानों में एंटी रोमियो दल का गठन महिला व छात्राओं की सुरक्षा के लिए किया गया है। 1090 महिला हेल्पलाइन ऐसी ही शिकायतों पर कार्रवाई के लिए है।

रास्ते में कोई परेशान करता है तो 1090 पर कॉल करे। एंटी रोमियो दल तुरंत कार्रवाई करेगा। मोबाइल और सोशल साइट पर परेशान करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed