{"_id":"68ae46b1f81b5d338d0d12db","slug":"when-their-love-was-exposed-vipin-wrote-the-script-for-nikki-s-murder-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: प्यार का पर्दाफाश होने पर विपिन ने लिखी निक्की की हत्या की पटकथा, पोल खुलते ही शरू कर दी थी क्रूरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: प्यार का पर्दाफाश होने पर विपिन ने लिखी निक्की की हत्या की पटकथा, पोल खुलते ही शरू कर दी थी क्रूरता
Wed, 27 Aug 2025 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Aug 2025 05:14 AM IST
सार
दनकौर से विपिन को प्रेमिका के साथ पकड़कर सिरसा गांव में परिवार को सौंपा गया था। इसे लेकर परिवार और रिश्तेदारों ने विपिन को खरी-खोटी सुनाई थी। पिता भिखारी सिंह का आरोप है कि पोल खुलने के बाद से ही विपिन ने निक्की से क्रूरता का व्यवहार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पति विपिन के साथ निक्की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निक्की की हत्या कर रास्ते से हटाने की पटकथा जून-2024 में लिख दी गई थी। दनकौर से विपिन को प्रेमिका के साथ पकड़कर सिरसा गांव में परिवार को सौंपा गया था। इसे लेकर परिवार और रिश्तेदारों ने विपिन को खरी-खोटी सुनाई थी। पिता भिखारी सिंह का आरोप है कि पोल खुलने के बाद से ही विपिन ने निक्की से क्रूरता का व्यवहार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
जब निक्की व कंचन को विपिन के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध में पूछा था। इस पर विपिन आगबबूला हो गया था। इसके बाद निक्की व कंचन प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर जानकारी जुटाने लगीं। इस दौरान जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमिका के बारे में पता चला।
विज्ञापन
दोनों ने दनकौर में मिलने का स्थान बना रखा था। निक्की ने ही पिता व परिजनों को दनकौर के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद निक्की भाइयों के साथ विपिन को पकड़ने की फिराक में थी। जून-2024 में जब विपिन प्रेमिका से मिलने दनकौर के लिए निकला तो पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जब वह मकान में घुसा तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद विपिन व प्रेमिका को पकड़कर गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद परिजन उन्हें सिरसा गांव में पिता व परिवार के सामने लेकर पहुंचे। परिवार के अन्य लोग एवं रिश्तेदारों को भी बुलाया गया। विपिन को चरित्रहीनता से बाज आने की हिदायत दी गई। विपिन ने निक्की को प्रेम-प्रसंग में बाधा मानते हुए पटकथा लिखनी शुरू कर दी।