फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the younger girls asked the big question.

जब छोटी बच्चियों ने थानाध्यक्ष से पूछा बड़ा सवाल

Sun, 11 Oct 2015 08:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Oct 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
When the younger girls asked the big question.

दक्षिण जिले के वसंत विहार थाने में पुलिस कार्यप्रणाली जानने के लिए शनिवार दोपहर छठी कक्षा में पढ़ने वाली तीन बच्चियां पहुंच गई।

विज्ञापन


बच्चियों ने महिलाओं की सुरक्षा के अलावा दर्जन सवाल पूछे। बच्चियों के जहन में ये सवाल था कि जब पुलिस अच्छा काम करती है लोग पुलिस की बुराई क्यों करते हैं ? ये भी जाना कि 100 नंबर की कॉल कैसे पुलिस थाने पहुंचती है?

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेरसराय की सलोनी गिल, मुनिरका की रहने वाली यासिका टोकस और तनिष्ठा टोकस दोपहर में वसंत विहार थाने पहुंची गईं।

पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को थाने में घुमाया

When the younger girls asked the big question.

उस समय थाने में वैकल्पिक शिकायत निवारण वर्कशाप चल रही थी। बच्चियां वसंत विहार थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी के कमरे में गई थीं।

इन बच्चियों ने थानाध्यक्ष से पुलिस महिलाओं की सुरक्षा कैसे करती है, पुलिस खुद किस माहौल में काम करती है, पुलिसकर्मी कितने घंटे ड्यूटी करते हैं, अगर कोई लड़की बिना नाम के शिकायत करना चाहिए तो क्या पुलिस कार्रवाई करती है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और क्या-क्या कदम उठा रही है और 100 नंबर की कॉल पुलिस थाने में कैसे पहुंचती है। पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को पूरा थाना घुमाया, लॉकअप, महिला डेस्क और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया।

बच्चियां करीब एक घंटे थाने में रही। वसंत विहार थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी का कहना है कि ये बच्चियां एक  प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं। पिछले कई दिनों से इनके मन में ये सवाल घूम रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed