फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the girl ended the friendship, the accused murdered her new friend

Delhi NCR News: लड़की ने दोस्ती तोड़ दी तो आरोपी ने उसके नए दोस्त की कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
- शाहबाद डेयरी में वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में एक 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या एक लड़की से दोस्ती को लेकर चल रहे झगड़े के बाद हुई। मृतक की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी सचिन के तौर पर हुई है।



सचिन अपने एक दोस्त के साथ टेम्पो में जा रहा था। संतोष भारती पार्क के पास आरिफ उर्फ अमन और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने सचिन को गाड़ी से बाहर खींचा और झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान आरिफ ने उस पर चाकू से कई वार किए। सचिन को रोहिणी के बीएसएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




विवाद का कारण

पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि सचिन और आरिफ के बीच एक लड़की को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिस लड़की को लेकर विवाद था, उसकी पहले आरिफ से दोस्ती थी। लड़की ने आरिफ से दोस्ती तोड़कर सचिन से दोस्ती कर ली थी। यह बात आरिफ को पता लगी तो उसने सचिन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरिफ, एक 40 साल की महिला, संतोष (37) और मोहम्मद इमरान (37) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed