फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the dhaba was closed, the youth crushed the worker with a Scorpio, resulting in his death.

Delhi NCR News: ढाबा बंद होने पर युवकों ने कर्मी को स्कॉर्पियो से कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
















पलवल।
शहर के रसूलपुर चौक स्थित रॉयल ढाबा पर खाना नहीं देने से नाराज दो युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर ढाबा पर काम करने वाले 30 साल के युवक को स्कॉर्पियो से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में ढाबा संचालक समेत अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सोहना रोड निवासी रॉयल ढाबा संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जून की रात वह ढाबा बंद कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार भमरोला जोगी निवासी पालेन्दर उर्फ पाले और रसूलपुर रोड निवासी गौरव वहां पहुंचे। दोनों ने खाना मांगा, लेकिन ढाबा बंद होने की बात कहने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने विपिन दयाल और बिहार निवासी कर्मचारी रनजीत के साथ मारपीट की। इसके बाद पालेन्दर ने स्कॉर्पियो से रनजीत को दो बार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रनजीत को अन्य कर्मचारियों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article