{"_id":"63994b38e4bc5775e90f6117","slug":"when-refused-to-give-cigarettes-the-youth-pelted-stones-at-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सिगरेट देने से इनकार किया तो घर पर पथराव, नशे में धुत युवकों ने दरवाजा तोड़ने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सिगरेट देने से इनकार किया तो घर पर पथराव, नशे में धुत युवकों ने दरवाजा तोड़ने का किया प्रयास
Wed, 14 Dec 2022 09:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:34 AM IST
सार
दुकान बंद होने की बात कर दिनेश ने सिगरेट देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी फिरोज व बिलाल भड़क गए। आरोपियों ने जबरन दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इन लोगों ने मिलकर घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में दुकान बंद होने के बाद सिगरेट नहीं देने पर दो युवकों ने एक घर पर पथराव कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
खूब देर तक हंगामा करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिनेश शर्मा (47) परिवार के साथ सबोली, बुध विहार में पिछले 10 सालों से किराए के मकान में रहते हैं। घर में ही दिनेश दुकान चलाते हैं। रविवार देर रात करीब 12.30 बजे कुछ लड़कों ने घर का दरवाजा खटखटाया। दोनों लड़के दिनेश से सिगरेट मांगने लगे। दुकान बंद होने की बात कर दिनेश ने सिगरेट देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर आरोपी फिरोज व बिलाल भड़क गए। आरोपियों ने जबरन दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद फिरोज का भाई जुबैर भी वहां पहुंच गया। इन लोगों ने मिलकर घर पर पथराव कर दिया। दिनेश ने परिवार के साथ मिलकर छत पर जाकर जान बचाई। पुलिस के आते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।