फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when achche din will come i will pay you money for the stolen shoes

वाड्रा के बहन की शादी पूनावाला से, जूता चुराने की रस्म पर मजेदार नोकझोंक

Mon, 04 Apr 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Apr 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
when achche din will come i will pay you money for the stolen shoes
रॉबर्ट वाड्रा की बहन की शादी

बीते दिनों राजनीति के गलियारों में एक शादी की खासी चर्चा रही और इसकी वजह रहीं प्रियंका गांधी। ये शादी थी रॉबर्ट वाड्रा की बहन मोनिका की, जिसमें प्रियंका के परिधान और लुक की खासी चर्चा हुई।

विज्ञापन


मोनिका की शादी बिजनेसमैन तहसीन पूनावाला से 29 मार्च को दिल्ली के लीमेरिडियन होटल में हुई। इसी शादी में एक ऐसा वाकया हुआ जो ‌सुर्खियों में तो नहीं आया लेकिन बहुत मजेदार रहा जिसने वहां मौजूद हर दल के नेता को हंसने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


हर शादी में एक रस्म होती है दूल्हे की जूता चुराई की। इस शादी में भी ये रस्म निभाई गई लेकिन ये रस्म सबकी आनंद का कारण बनी खासकर कांग्रेसी नेताओं के।

रॉबर्ट वाड्रा की बहन मोनिका की शादी में उनकी बहनों ने उनके पति तहसीन और कांग्रेस के युवा नेता शहज़ाद पूनावाला के जूते छुपा लिए और एक लाख रूपये मांगने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नहीं रोक पाया अपनी हंसी

when achche din will come i will pay you money for the stolen shoes
शादी में पहुंचे सभी दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

जूता चुराई की इतनी बड़ी कीमत सुनकर सभी हैरान थे। तब तहसीन पूनावाला, जो अक्सर टीवी डिबेट में अपनी हाज़िर जवाबी के लिए जाने जाते हैं, ने यहां भी अपनी वाकपटुता दिखाने का मौका नहीं छोड़ा।

उन्होंने अपनी सालियों को जवाब देने के साथ ही पीएम मोदी के कालेधन वाले चुनावी वादे पर तंज कसते हुए कहा "जब अच्छे दिन आएंगे और मोदी जी ने जो 15 लाख रुपयों का वादा किया है मुझे मिल जायेंगे तब मैं आपको पैसे दे दूंगा ।"

यह सुनकर तमाम कांग्रेस के नेताओं की हंसी छूट पड़ी जिसमें डॉ शशि थरूर के साथ दीपेंदर हूडा, गुरुदास कामथ, संजय निरुपम और दिग्विजय सिंह शामिल थे। वहां उपस्थित कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, जो अपनी बेटी प्रियंका के साथ मौजूद थीं, भी यह जवाब सुनकर हंसने लगी। असम का अपना दौरा खत्म करने के बाद जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जोड़े से मिलने आये तब उन्हें भी यह बात बताई गई और उनकी भी हंसी नहीं रुक पाई।

लाल कृष्ण अडवाणी समेत बीजेपी बीजेपी के भी कई दिग्गज नेता तहसीन की की शादी में शरीक हुए जिनमें प्रवक्ता संबित पात्रा, राजनाथ सिंह के करीबी सुधांशु त्रिवेदी, सुधांशु मित्तल और अन्य  दलों के  नेता भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed