फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when a case registered against 'builder Baba', absconding

मामला दर्ज होते ही फरार हुआ 'बिल्डर बाबा'

Fri, 04 Dec 2015 08:18 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
when a case registered against 'builder Baba', absconding

बिल्डर बाबा व पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद गिरि 1.38 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने सचिन दत्ता, पीएनबी के अधिकारी व कर्मचारी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट एसएसपी किरण एस को सौंपी, जिसके बाद धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच को सितंबर में अहिंसाखंड-2 इंदिरापुरम की श्री बालाजी रेजीडेंसी में फ्लैट के खरीदारों ने शिकायत दी थी। इसमें आरोप था कि श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन ने बिना उनकी जानकारी के फर्जी दस्तावेज के आधार पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से लाखों रुपये का लोन ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लोगों पर धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट

when a case registered against 'builder Baba', absconding

फ्लैट लेते समय बैंक लोन की कार्रवाई बिल्डर की तरफ से ही की गई थी। लिहाजा, बिल्डर के पास खरीदारों के सभी दस्तावेज मौजूद थे। पांच खरीदारों में से चार के नाम में बदलाव कर दिया गया।


फ्लैट मालिकों को फर्जीवाड़े का तब पता चला, जब पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड सेक्टर-18 से दो कर्मचारी श्री बालाजी रेजीडेंसी पहुंचे। उन्होंने फ्लैट मालिकों को बताया कि उनके फ्लैट बिल्डर की तरफ से उनके यहां पर गिरवी रखे हुए हैं।

पहले बिल्डर खुद इन लोन पर ईएमआई भर रहा था, लेकिन अब बिल्डर ने इनकी किश्त भरनी बंद कर दी है। मामले की गहनता से क्राइम ब्रांच ने चार माह में जांच समाप्त की और सेक्टर-58 थाने में सचिन दत्ता समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed