फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   WhatsApp will consolidate the security sectors, the police will RWA WhatsApp Group

व्हाट्स ऐप से पुख्ता होगी सेक्टरों की सुरक्षा, आरडब्ल्यूए ओर पुलिस का बनेगा व्हाट्स ऐप ग्रुप

Mon, 19 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 19 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
 WhatsApp will consolidate the security sectors, the police will RWA WhatsApp Group
व्हाट्स ऐप से पुख्ता होगी सेक्टरों की सुरक्षा

अब व्हाट्स ऐप सेक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने में मददगार होगा। पुलिस और आरडब्ल्यूए का ग्रुप बनेगा, जिसकी एडमिन खुद एसपी देहात होंगी। इसमें बीट के सिपाही भी जुड़े रहेंगे। कोई भी समस्या इस ग्रुप पर डालते ही घटनास्थल पर पहुंचने की सिपाही की जिम्मेदारी बन जाएगी।

विज्ञापन

 
रविवार को सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय के सभागार में गोल्डन फेडरेशन ऑफ ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों से एसपी देहात सुजाता सिंह ने बैठक की। एसपी ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को बताया कि हर सेक्टर के लिए सिपाही तैनात हैं, लेकिन जानकारी नहीं होने के चलते सेक्टरवासी उनसे संपर्क नहीं कर पाते।
विज्ञापन


ऐसे में एक व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाकर सबको जोड़ा जाएगा, ताकि आसपास कोई वारदात होने पर तत्काल इसकी सूचना मिल सके। सिपाहियों के नबंर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को भी दिए जाएंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर व महासचिव दीपक भाटी ने बताया कि सेक्टरों में वारदात पर नियंत्रण के लिए  किरायेदारों का सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक किरायेदारों की जानकारी आरडब्लूए के दफ्तर में जमा कराएं। इस दौरान उन्होंने सेक्टर के पार्कों में शराब पीने पर रोक लगाने, रात में पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी द्वारा सेक्टर के गार्डों की सतर्कता से जांच करने, सेक्टर के अंदर दुकानों के बंद करने का समय तय करने, सेक्टर के अंदर जाने के लिए गलत दिशा का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कराने समेत कई मांगें रखीं।  


एसपी सुजाता सिंह ने कहा कि सेक्टर में रहने वाले मकान मालिक विदेशी छात्रों को मकान देने से पहले उनके मूल दस्तावेज की गहनता से जांच करें और पुलिस से उनका सत्यापन कराएं। इस दोरान आलोक सिंह, देवराज नागर, सतीश भाटी,  तिलकराम भाटी, योगेंदर मावी, गजेंदर, कैलाश भाटी, जितेंदर शर्मा, रामपाल भाटी, सुनील भाटी, विशाल शर्मा, कैप्टन रोहित, श्यामवीर भाटी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed