फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Whatsap video create sensation in gurgaon which was come from Saudi Arabia.

सऊदी अरब से आए व्हाट्सएप वीडियो पर मची सनसनी

Mon, 05 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 05 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Whatsap video create sensation in gurgaon which was come from Saudi Arabia.

गुड़गांव पुलिस के वॉट्सएप पर मिले एक वीडियो क्लिप से सनसनी फैल गई है। सऊदी अरब में फंसे लोगों ने अपने दोस्त के माध्यम से भारत सरकार से गुहार की है कि उनको किसी भी हालत में वतन वापस लाया जाए।

विज्ञापन


कबूतरबाजी करने वाले लोगों ने जो सपना दिखाकर उनको नौकरी के लिए भेजा था उसका ठीक उल्टा हो रहा है। सेक्टर 18 में रहने वाले इमरान नामक युवक ने मीडिया को एक वीडियो क्लिप दिया है, जिसमें वहां फंसे लोगों का हाल 5 मिनट 12 सेकेंड में दर्शाया गया है।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि लगभग दो दर्जन भारतीय लोग एक ही साथ रह रहे हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग में लोग बता रहे हैं कि उन्हें करीब डेढ़ साल पहले कमाई के  लालच में एक एजेंट ने सऊदी अरब भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में गुड़गांव के एसीपी क्राइम राजेश कुमार से बात की तो उनका कहना है कि अभी वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से सबसे पहले इमरान से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी जुटाने के  बाद पुलिस की ओर से उसे सऊदी अरब में भारतीय दूतावास को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed