क्यों युवती ने दर्ज करा दी रेप की झूठी FIR?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नेब सराय इलाके में अपने दोस्त के साथ डेट पर गई युवती रात को उसके घर पर ही रुक गई। उसे जब अपने घर वालों का डर सताया तो उसने प्रेमी के कहने पर अगवा कर दुष्कर्म की झूठी एफआईआर दर्ज करा दी।
शक होने पर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता (25) परिवार के साथ नेब सराय इलाके में रहती है। वह एक अस्पताल में नर्स है।
शनिवार सुबह वह अपने पुरुष दोस्त के साथ डेट पर गई। शाम के समय अपने दोस्त के फ्लैट पर आ गई और रात को वहीं रुक गई। इधर उसका भाई लगातार उसको कॉल करता रहा, लेकिन उसका मोबाइल बंद आता रहा।
भाई की मिस्ड कॉल्स देख डर गई थी युवती
परेशान होकर भाई ने नेब सराय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रात तीन बजे युवती ने अपना मोबाइल ऑन किया तो उसे भाई की कई मिस कॉल का पता चला। वह बुरी तरह डर गई।
उसके प्रेमी ने उसे बताया कि घर पर जाकर अगवा कर दुष्कर्म की झूठी कहानी सुना देना। तड़के युवती घर पहुंची और उसने ऐसा ही किया। परिवार के कहने पर मामले की शिकायत थाने में की गई।
रविवार को दिन भर युवती पुलिस को कभी कुछ बयान कभी कुछ बताती रही। शक होने पर पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछा तो उसने सारी बात पुलिस को बता दी। अब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।