फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   what said mm khan daughter ikra on politics of her father's murder

जानिए क्या बोली उसकी बेटी जिसकी हत्या पर मचा है राजनीतिक बवाल

Mon, 20 Jun 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
what said mm khan daughter ikra on politics of her father's murder
धरने पर बैठ महेश गिरि - फोटो : कुमार संजय

एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर एमएम खान की हत्या के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी उनके घर धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


वहीं मामले पर एमएम खान की बेटी इकरा खान का कहना है कि जो होना था, वह हो गया। मामले पर राजनीति न की जाए। परिवार को हत्याकांड में इंसाफ चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच के बाद जो भी मामले में दोषी पाया जाए, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


इकरा ने सांसद महेश गिरी से अपनी हड़ताल समाप्त कर परिवार को न्याय दिलवाने में मदद की मांग की है। अब दिल्ली सरकार की ओर से ही उनके परिवार को मदद मिली है। इलाके के सांसद होने के बावजूद गिरी ने उनके परिवार को कोई खोज खबर नहीं ली है। इकरा ने कहा कि परिवार को न्याय के अलावा कुछ नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अनशन नहीं, नौटंकी कर रहे हैं महेश गिरी’

what said mm khan daughter ikra on politics of her father's murder

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नजदीक भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा सांसद महेश गिरी पर हमला किया है।

साथ ही आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केजरीवाल से बहस की चुनौती दी है। पार्टी ने भाजपा नेता के अनशन को नौटंकी करार दिया है। दिल्ली प्रदेश आप संयोजक दिलीप पांडेय ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल जनहित के मसले पर बहस करने को तैयार हैं।

मोदी जी जिस दिन और जहां भी कहेंगे, आम लोगों के हित से जुड़े किसी भी मामले पर खुली बहस करने पहुंच जायेंगे। हत्या के मामले में डिबेट कोर्ट के अंदर होगी।

'कम से कम तीन सप्ताह तक भूख हड़ताल पर बैठें गिरि'

what said mm khan daughter ikra on politics of her father's murder
भाजपा सांसद महेश गिरि - फोटो : अमर उजाला

दिलीप पांडेय ने कहा कि एनडीएमसी अधिकारी की हत्या के मामले में अभी तक इंसाफ नहीं हुआ है। मोदी की पुलिस सिर्फ रमेश कक्कड़ की गिरफ्तारी कर मामले को सुलझा लेने का दावा कर रही है। अभी तक भाजपा नेताओं से पूछताछ नहीं की गई।

पांडेय ने आरोप लगाया कि महेश गिरी और करण सिंह तंवर में आरोपी होटल मालिक के पक्ष में उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखी। गिरी को बताना चाहिए कि उनकी रमेश कक्कड़ से क्या डील हुई है।

आप नेता आशुतोष ने भाजपा नेता महेश गिरी के अनशन पर चुटकी ली है। आशुतोष ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘अरविंद केजरीवाल 15 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे थे।  महेश गिरी को कम से कम तीन सप्ताह तक भूख हड़ताल पर बैठना चाहिए।’ आशुतोष ने कहा, ‘हत्या के आरोपी धरने पर नहीं बैठते, बल्कि गिरफ्तारी करवाते हैं और पूछताछ में मदद करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed