फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Western and Outer District Police caught ten vehicle thieves

Delhi NCR News: पश्चिमी और बाहरी जिला पुलिस ने दस वाहन चोरों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
-थार कार और 13 दोपहिया वाहन बरामद, पुलिस का 15 मामले सुलझाने का दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी जिला और बाहरी जिला पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर दस वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक थार और 13 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 15 मामले सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विशाल, राकेश, अमित कुमार सिंह, विशाल सुध, मोहम्मद सनाउल्लाह खान, साहिल, संदीप, रविंदर, गौरव और सुमित के रूप में हुई है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि ख्याला थाना पुलिस ने रघुबीर नगर से विशाल को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। तिलक नगर थाना पुलिस ने 15 जुलाई को सीआरपीएफ कैंप के पास से राकेश को बाइक के साथ पकड़ा। विकासपुरी थाना पुलिस ने अमित सिंह और राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने विशाल सुध, हरिनगर थाना पुलिस ने मोहम्मद सनाउल्लाह खान को तीन अलग-अलग जगहों से स्कूटी के साथ दबोच लिया। वहीं राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने छतरी वाला पार्क के पास गश्त के दौरान साहिल को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाल पर नौ, राकेश पर छह, अमित पर 12, विशाल सुध पर दस साहिल पर 75 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पश्चिम विहार पश्चिम थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों पश्चिम विहार निवासी संदीप और ज्वालापुरी निवासी रविंदर को दो बाइकों के साथ पकड़ा है। इसी तरह निहाल विहार थाना पुलिस ने एफ-ब्लॉक स्थित पीपल वाली गली के पास उत्तम नगर निवासी गौरव को गिरफ्तार किया। बदमाश ने निहाल विहार और तिलक नगर से बाइक चुराई थी। वहीं मुंडका थाना पुलिस ने 13 जुलाई को इलाके से चोरी हुई थार कार के मामले की जांच करते हुए एक वाहन चोर को मंडावली से गिरफ्तार किया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि वाहन चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। मुखबिरों ने बदमाश की पहचान नोएडा निवासी सुमित के रूप में की। पुलिस ने मंडावली से बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed