फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Went to Thailand and demanded extortion of Rs 2 crore in the name of gangster, threatened to kill

Crime: थाईलैंड जाकर गैंगस्टर के नाम पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, दी हत्या की धमकी; दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 06:12 AM IST
सार

शिकायत मिलने के बाद देशबंधु गुप्ता रोड और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों आरोपियों को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Went to Thailand and demanded extortion of Rs 2 crore in the name of gangster, threatened to kill
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दोस्तों ने कर्ज चुकाने के लिए करोल बाग के एक बड़े ज्वेलर से नामी गैंगस्टर का नाम लेकर दो करोड़ की रंगदारी मांग ली। किसी को शक न हो इसके लिए तीनों दिल्ली से थाईलैंड पहुंचे। वहां से एक सिमकार्ड खरीदकर उसी से व्हाट्सएप कॉल की गई। रकम न देने पर ज्वेलर के तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद देशबंधु गुप्ता रोड और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों आरोपियों को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुमित मनचंदा, प्रिंस और नीतिश के रूप में हुई है। आरोपी नीतिश लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट है, वहीं सुमित भी बीकॉम पास है।पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने खुलासा किया है कि इनके ऊपर एक करोड़ से अधिक का कर्ज है। उसे चुकाने के लिए रंगदारी मांगने की साजिश रची। पुलिस से बचने के लिए वह थाईलैंड पहुंचे और वहां से कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि पिछले दिनों देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस को रंगदारी मांगने की शिकायत मिली थी। पीड़ित ने बताया कि थाईलैंड में मौजूद गैंगस्टर ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की मांग की है। रुपये क्रिप्टो करेंसी में मांगे गए हैं।

रुपये की पेमेंट के लिए एक क्यूआर कोड भी उसके व्हाट्सएप पर भेजा गया है। फौरन थाना प्रभारी रणधीर सिंह, साइबर थाना प्रभारी संदीप पंवार व अन्य की टीम ने छानबीन शुरू की। मामला चूंकि बेहद गंभीर था इसलिए टीमों ने अलग-अलग तरह से अपना काम किया और छानबीन शुरू की।

गृह मंत्रालय की ली गई मदद
मामले को देखते हुए इंस्पेक्टर संदीप पंवार ने वरिष्ठ अधिकारियों के जरिये गृहमंत्रालय के आई4सी से मदद ली। कई पेड साइबर आधुनिक टूल की मदद ली गई। कॉलर की लोकेशन थाईलैंड की मिली। क्यूआर कोड की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई। टीम उनके घरों के पास तैनात कर दी गई। सुमित को पंजाबी बाग, प्रिंस को पुलबंगश में रोशनआरा रोड व नीतिश को मोती नगर से दबोचा। थाईलैंड की सिम वाला मोबाइल व क्यूआर कोड बनाने वाला मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। 


पीड़ित के घर आना-जाना था
सुमित ने बताया कि उसका ज्वेलरी का काम है। वह पीड़ित को अच्छी तरह जानता है। उसका पीड़ित के घर आना-जाना था। दोस्त प्रिंस व नीतिश पर भी कर्ज था। उसको चुकाने के लिए सुमित ने साजिश रचकर दोस्तों को भी शामिल किया। नीतिश ट्रैवल एजेंसी चलाता है। उसकी अच्छी खासी आमदनी भी होती है। बावजूद इसके उसने रंगदारी में शामिल होने के लिए हां कर दी। पुलिस से बचने के लिए थाईलैंड में रहने वाले गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी की साजिश रची। तीनों थाईलैंड पहुंचे और वहां से कॉल कर रंगदारी मांगी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed