{"_id":"691ca1d026151e9e360bf434","slug":"welcome-to-the-zoo-arrangements-for-protection-from-cold-are-complete-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-113041-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चिड़ियाघर में सर्दी का स्वागत, ठंड से बचाव के इंतजाम पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चिड़ियाघर में सर्दी का स्वागत, ठंड से बचाव के इंतजाम पूरे
विज्ञापन
छोटे बंदरों और प्राइमेट्स के लिए गर्म कंबल, बाड़ों में हीटर लगाना और हर प्रजाति के हिसाब से अलग-अलग इंतजाम किए
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सर्दी की आहट के साथ राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने जानवरों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। चिड़ियाघर निदेशक संजीत कुमार के अनुसार, हर प्रजाति और उम्र के अनुसार विस्तृत प्लान लागू किया जा रहा है। छोटे प्राइमेट्स और बंदरों को गर्म कंबल दिए गए हैं, बाड़ों में हीटर और डीह्यूमिडिफायर लगाए गए हैं तथा जमीन की ठंडक से बचाने के लिए लकड़ी के तख्ते और चटाइयां बिछाई गई हैं।
मणिपुरी हिरणों के मामले में, सर्दियों में इनके बच्चे जन्म लेते हैं, इसलिए नर हिरणों को अलग किया गया है ताकि मादा और नवजात पर दबाव न पड़े। शाकाहारी जानवरों व पक्षियों को भूसे का गर्म बिस्तर दिया जा रहा है, जबकि मांसाहारी प्रजातियों के लिए विशेष फर्श और हीटिंग सिस्टम लगाए गए हैं।
सरीसृपों के घर में तापमान और नमी नियंत्रित रखने का विशेष प्रबंध है। संवेदनशील प्रजातियों को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए बांस की जालियां और छप्पर लगाए गए हैं।