फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weekend was housefull, 1.10 lakh visitors have reached the trade fair so far

Delhi Trade Fair 2024: हाउसफुल रहा वीकेंड, ट्रेड फेयर में पहुंचे 1.10 लाख दर्शक अब तक; एंट्री गेटों पर लाइनें

Sun, 24 Nov 2024 07:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Nov 2024 07:59 AM IST
सार

दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत के लोग ट्रेड फेयर में आने के लिए वीकेंड का इंतजार करते हैं। मेले के हरेक एंट्री गेट पर दिनभर लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
weekend was housefull, 1.10 lakh visitors have reached the trade fair so far
दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार को लोगों की भरी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेड फेयर में शनिवार को करीब 40 हजार लोग पहुंचे। प्रगति मैदान के सभी हॉल आगंतुकों से खचाखच भर गए। साप्ताहिक अवकाश चलते लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ मेले में आए। मेला आयोजकों ने वीकेंड के दूसरे दिन रविवार को इससे भी अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है। फेयर में अब तक करीब 1.10 लाख दर्शक आए हैं।  

विज्ञापन


दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत के लोग ट्रेड फेयर में आने के लिए वीकेंड का इंतजार करते हैं। मेले के हरेक एंट्री गेट पर दिनभर लंबी कतार लगी रही। पवेलियन में सामान के स्टॉलों पर जमघट रहा, हॉल के अंदर गलियारे में चलने की जगह नहीं बची। खाने-पीने के स्टॉल पर लोगों को इंतजार करना पड़ा। दो दिन पहले खाली पड़े रहने वाले एंफीथियेटरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने पड़े। क्षमता से ज्यादा लोग कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे। थियेटर में अंदर घुसने की भी जगह नहीं बची। 
विज्ञापन


सैकड़ों लोगों को थियेटर के पीछे बने हॉल संख्या एक, दो व तीन से कार्यक्रमों का लुत्फ उठाना पड़ा। भीड़ बढ़ने से हॉल में गर्मी भी बढ़ गई। यहां लोगों की निगाहें सामान की ओर रहीं और सब एक-दूसरे को रगड़ते हुए  आगे बढ़ते नजर आए। कई ऐसे भी रहे जो निराश होकर खरीदारी करने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

थक गए तो कालीन पर किया आराम
मेला घूमकर थक गए तो लोगों ने फूड कोर्ट में जाकर विभिन्न राज्यों के मनपसंद व्यंजन खाए और एंफीथियेटर के सामने बने लॉन में रंग-बिरंगे कालीन पर आराम किया। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर मेले में पहुंचीं। हॉल में एक किनारे कालीन पर बैठकर ये अपने बच्चे को फीडिंग कराती और सुलाते हुए नजर आईं। कई परिवार यहीं एक किनारे बैठकर खाते-पीते भी नजर आए। कुल मिलाकर शनिवार को आगंतुकों ने इत्मीनान के साथ मेले का लुत्फ उठाया।

ऊर्जा संरक्षण और स्थिरता को समझ रहे लोग
अगर आप व्यापार मेले में ऊर्जा संरक्षण और स्थिरता को समझना चाहते हैं, तो प्रगति मैदान के हॉल नंबर एक पर जाएं। यहां मौजूद विद्युत मंत्रालय के स्टॉल पर आपको मनोरंजक क्विज प्रतियोगिता के जरिये आपके दिमाग को सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही छह या उससे अधिक उत्तरों के सही जवाब देने पर उपहार भी मिलेंगे।

दरअसल, स्टॉल पर दर्शकों के लिए एक स्पेशल कॉर्नर बनाया गया गया है। यहां भारत की जलविद्युत परियोजनाएं, टिहरी भंडारण पंप संयंत्र की क्षमता, ट्रांसमिशन लाइनें क्या हैं समेत अन्य दूसरे रोचक विषयों व प्रश्नों से लोग रूबरू हो रहे हैं। शनिवार को लोगों को यह भी बताया गया कि विद्युत मंत्रालय की आरडीएसएस योजना के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार उपक्रम कौन है। लोगों ने विभिन्न विभागों के आईपीओ किस वर्ष जारी किया गए थे, उसके गुर भी सीखे। इस दौरान स्टॉल पर मौजूद दिव्या ने जानकारी दी कि क्विज प्रतियोगिता के जरिये लोगों को विद्युत मंत्रालय से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। यहां सवाल-जवाब तो दिलचस्प हैं ही, साथ ही आकर्षक पुरस्कारों को देख लोग अपनी क्षमता को आजमाने के लिए हिस्सा ले रहे हैं। खरीदारी व भीड़-भाड़ के बीच यह अनूठी गतिविधि उन्हें खूब लुभा रही है। अभी तक दर्जनों विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मोह रही मन
व्यापार मेले में दो एंफीथियेटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शनिवार दीप सिंह बिष्ट ने गजलों और फिल्मी गीतों का सुमधुर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके साथ प्रकाश चंद्र ने पुराने फिल्मी गीत पेश किए, जिन्हें श्रोताओं ने बहुत पसंद किया। वहीं, ऋषभ बिष्ट भी नए गीतों से समां बांधने में कामयाब रहे। उनकी आवाज और संगीत के अद्भुत मेल का लोगों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रकाश चंद्र ने भी शेर-ओ-शायरी के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed