{"_id":"6adb70023090a89c8c05507d","slug":"congress-corners-government-over-pollution-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160435-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदूषण पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदूषण पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
विज्ञापन
देवेंद्र यादव ने कहा-ग्रेप-1 लागू होने के बावजूद 32 केंद्रों पर एक्यूआई 200 पार, ठोस कदम उठाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ग्रेप-1 लागू होने के बावजूद दिल्ली के 42 निगरानी केंद्रों में से 32 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंचना गंभीर स्थिति दर्शाता है।
यादव ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराकर अपनी जवाबदेही से बच रही है। उन्होंने वाहनों के धुएं, औद्योगिक उत्सर्जन और सड़क की धूल पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। उन्होंने कहा कि जहरीली हवा से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सरकार प्रदूषण रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए।