{"_id":"a3b7427238a0d9ba238e6f60ca561189","slug":"wednesday-was-the-second-coldest-day-of-the-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज ठंडी हवाओं से बुधवार को लोग दिनभर कंपकंपाते रहे। 16 जनवरी शनिवार के बाद बुधवार साल का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान 07/18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
धूप नहीं निकली और बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में छिपने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही बर्फीली हवाओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। कोहरा और बादल छाने के साथ ही बर्फीली हवाओं ने मौसम को बेहद सर्द बना दिया।
विज्ञापन
ठंडी हवाओं के चलते बाजार सूने पड़े रहे और लोग घरों में छिपने को मजबूर रहे। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपर विस्टर्न डिस्टर्वेस के चलते कई क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश भी हुई है।
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। अभी तापमान में और गिरावट आएगी। तीन दिन तक लोगों को कम तापमान के साथ ही भीषण सर्दी झेलनी होगी।