{"_id":"5d4b5c9e8ebc3e6cbc33aac7","slug":"wednesday-record-temprature-reaches-35-5-degree-celsius-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस
Thu, 08 Aug 2019 08:24 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 08 Aug 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
उमस ने बढ़ाई मुश्किल
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद सुहाने मौसम ने बुधवार को फिर करवट ले ली। बुधवार को उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। ऐसे में लोग फिर से बारिश की उम्मीद लगाने लगे। वहीं अधिकतम तापमान भी उछलकर 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह बारिश हुई। दिनभर बादलों और धूप में लुका-छिपी का खेल चलता रहा। आसमान में डेरा जमाए बादलों ने कुछ इलाकों को बारिश से राहत भी दी।
विज्ञापन
सुबह 8:30 बजे तक 22.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश रिज केंद्र में 33.0 मिमी और लोदी रोड केंद्र में 24.3 मिमी दर्ज की गई। पालम केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक 9.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी पहुंच गई। इस कारण उमस नेे लोगों को दिनभर परेशान रखा। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का अनुमान है। एक-दो दिन बाद उत्तर भारत के मैैदानी इलाकों में बारिश में कमी आने की संभावना है।