{"_id":"6b0980fa2c7d165e0800e406","slug":"rcc-slabs-will-be-installed-over-the-open-sections-of-the-kailash-nagar-drain-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3808-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कैलाश नगर नाले के खुले हिस्सों पर लगेंगे आरसीसी स्लैब, हादसों का खतरा होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कैलाश नगर नाले के खुले हिस्सों पर लगेंगे आरसीसी स्लैब, हादसों का खतरा होगा कम
विज्ञापन
- कैलाश नगर, अजीत नगर और धर्मपुरा की संकरी गलियों में सुरक्षित आवाजाही की तैयारी
- बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को खुले नाले के किनारे से गुजरने के जोखिम से मिलेगी राहत
- स्लैब लगाने के साथ नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था बनाए रखना भी होगी चुनौती
मोहित शुक्ला
पूर्वी दिल्ली। कैलाश नगर, अजीत नगर और धर्मपुरा की घनी आबादी वाली गलियों में खुले नाले के किनारे से गुजरना अब पहले के मुकाबले सुरक्षित हो सकेगा। यहां नाले के खुले और असुरक्षित हिस्सों को मजबूत आरसीसी स्लैब से ढकने की तैयारी की गई है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की योजना के तहत कैलाश नगर नाले में करीब 1.48 किलोमीटर हिस्से में खुले और संवेदनशील बिंदुओं पर प्री-कास्ट आरसीसी स्लैब और ट्रेन्च कवर लगाए जाएंगे। इससे नाले के किनारे से गुजरने वाले लोगों के गिरने और दुर्घटना का खतरा कम होने की उम्मीद है।
1.48 किलोमीटर लंबा नाला, जल निकासी में भी अहम भूमिका
दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025 में कैलाश नगर नाले की लंबाई 1.48 किलोमीटर दर्ज है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2017 से 2019 के बीच नाले का औसत जल प्रवाह 9.57 एमएलडी यानी प्रतिदिन करीब 95.7 लाख लीटर है। यह आंकड़ा बताता है कि नाला केवल स्थानीय गलियों की जल निकासी तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के क्षेत्र की पानी निकासी व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, यह नाला ट्रंक ड्रेन नंबर-1 (कांति नगर वाला नाला) से जुड़ता है और इसका पानी कैलाश नगर के एमसीडी पंपिंग स्टेशन के माध्यम से आगे निकाला जाता है। ऐसे में नाले को ढकने के दौरान पानी के बहाव और सफाई की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। खासकर बारिश के दौरान नाले में पानी का स्तर बढ़ने पर जल निकासी बाधित न हो, इसके लिए स्लैब की बनावट और उनकी फिटिंग पर ध्यान देना जरूरी होगा।
कवर से ढके जाएंगे संवेदनशील हिस्से
योजना में नाले की बनावट के अनुसार अलग-अलग आकार के आरसीसी ट्रेन्च कवर लगाने का प्रावधान है। इन्हें एम-30 ग्रेड कंक्रीट और सरिये से मजबूती दी जाएगी। कवर में स्टेनलेस स्टील के हुक और किनारों पर एमएस शीट की व्यवस्था भी होगी। इससे जरूरत पड़ने पर सफाई और रखरखाव के लिए कवर हटाने में सुविधा मिल सकती है। संकरी गलियों में भारी मशीनों की आवाजाही मुश्किल होने के कारण स्लैब की ढुलाई और स्थापना जरूरत के अनुसार हाथों से या मशीनों की मदद से की जाएगी। जहां आवश्यक होगा, वहां नींव, प्लिंथ, ईंट चिनाई और प्लास्टर का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
स्लैब लगने के बाद सफाई बनी रहेगी बड़ी चुनौती
नाले को ढकने से लोगों को खुले हिस्सों से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन इसके बाद सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होगी। यदि स्लैब के नीचे गाद, प्लास्टिक और घरेलू कचरा जमा होता रहा तो पानी का बहाव प्रभावित हो सकता है। बरसात के दौरान इससे जलभराव की परेशानी पैदा होने की आशंका रहेगी।