फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wednesday record hottest day since 1951 in delhi

मौसम: 71 साल में तीसरी बार सबसे गर्म रहा बुधवार, दिनभर चली लू, आज भी राहत के आसार नहीं

Thu, 31 Mar 2022 01:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 01:43 AM IST
सार

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, 1951 के दर्ज हो रहे आंकड़ों के अनुसार, बीते 71 वर्षों में बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा है। वहीं, यदि बीते 100 वर्षों की बात करें तो 1945 में 40.6 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन
wednesday record hottest day since 1951 in delhi
धूप से खुद को बचाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण इस समय समूचे उत्तर भारत के अधिकांश राज्य लू की चपेट में हैं। इस कड़ी में 1951 के बाद बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा है। दिनभर गर्म हवाएं चलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से आठ अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2021 में 40.1 व 1973 में 39.6 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी लू व भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, 1951 के दर्ज हो रहे आंकड़ों के अनुसार, बीते 71 वर्षों में बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा है। वहीं, यदि बीते 100 वर्षों की बात करें तो 1945 में 40.6 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 17 से 78 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है। दिनभर तेज धूप खिली रही और गर्म हवाएं रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा 41.7 डिग्री सेल्सियस के साथ नरेला दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 41.5, पीतमपुरा में 41.4, आया नगर में 40.3, रिज में 40.9, लोधी रोड में 40.1 व नजफगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू भी दर्ज की गई है। वहीं, अन्य इलाकों में लू की स्थिति बनी रही। यह लगातार तीसरा दिन है, जब दिल्ली में लू रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कई इलाकों में गंभीर स्तर की लू चलेगी। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नए माह के पहले दिन तेज रफ्तार से हवाएं चलने से लू से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन, इसके तीसरे दिन फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और लू दर्ज की जाएगी। उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआइ 276, फरीदाबाद 311, गाजियाबाद 254, ग्रेटर नोएडा 308, गुरुग्राम 243 व नोएडा का 277 एक्यूआइ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारे का रिकॉर्ड
1973- 39.6 डिग्री सेल्सियस
2021- 40.1 डिग्री सेल्सियस 
2022- 39.6 डिग्री सेल्सियस 

अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 20 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:38 बजे
सूर्योदय का समय: 6:11 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा, तेज धूप खिली रहेगी। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed