फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wedding of 14 year old daughter because of upset by the taunts

शादी हो गई पर वो ससुराल विदा होकर नहीं जाना चाहती

Wed, 25 Feb 2015 08:22 AM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
wedding of 14 year old daughter because of upset by the taunts

आस-पड़ोस के ताने सुनकर एक महिला ने 14 साल की बेटी की शादी उससे बड़े उम्र के लड़के से तय कर दी। रविवार रात किशोरी की जबरदस्ती शादी भी कर दी गई। लेकिन सोमवार दोपहर विदाई से पहले किशोरी की सहेली ने एक एनजीओ व पुलिस को फोन कर जानकारी दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित आश्वासन लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया।

विज्ञापन


एनजीओ सोफिया एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के हेल्पलाइन पर एक लड़की ने फोन कर बताया कि बिहारी कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी के परिजन उसकी जबरदस्ती शादी करवा रहे हैं। एनजीओ की काउंसलर सुनीता ने फोन करने वाली लड़की को पुलिस को फोन करने के लिए कहा। साथ ही खुद के भी पहुंचने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंच कर पता चला कि किशोरी की एक दिन पूर्व ही 28 साल के युवक से शादी करवा दी गई है और अब विदाई की तैयारी की जा रही है। सुनीता तुरंत किशोरी के पास पहुंची। किशोरी ने बताया कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम के दिन ही मंडप में बिठा करा दी शादी

wedding of 14 year old daughter because of upset by the taunts

उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां घरों में साफ सफाई का काम करती है। किशोरी ने बताया कि मंगलवार को उसकी परीक्षा थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी करवा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को हिरासत में ले लिया।


काउंसलर के साथ थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि वह पढ़ना चाहती है और पांच साल तक ससुराल नहीं जाना चाहती। उसके बाद किशोरी के बयान पर पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित आश्वासन लेकर छोड़ दिया।

किशोरी की मां ने एनजीओ और पुलिस को बताया कि शाम को घर पहुंचने पर अक्सर पड़ोस की महिलाएं उसकी बेटी के बारे में ताने मारती थीं। लेकिन अब उसे गलती का एहसास हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed