फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather will change once again in Delhi-NCR rain for two days temperature will fall

Weather News: दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर लेगा करवट, दो दिन बरसेंगे बदरा; गिरेगा तापमान

Mon, 24 Feb 2025 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Feb 2025 10:07 PM IST
सार

25 फरवरी से 27 फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Weather will change once again in Delhi-NCR rain for two days temperature will fall
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बृहस्पतिवार व शुक्रवार (27-28 फरवरी) को हल्की बारिश का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में ही मामूली गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उसके बाद मार्च के पहले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

विज्ञापन


 

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब 26 रात से मौसम बदलना शुरू होगा। ऐसा एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण होगा। हालांकि यह गर्मी से फौरी राहत होगी। उसके बाद तापमान में तेजी आएगी। 25 फरवरी से 27 फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। जबकि 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताह से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 28 फरवरी के बाद से मार्च के पहले सप्ताह तक बारिश के संकेत नहीं है।
 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 27.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 10.7 डिग्री सेल्सियस
25 फरवरी को सूर्यास्त: शाम 6:18 मिनट
26 फरवरी को सूर्योदय: सुबह 6:49 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed