फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather will change in delhi ncr, possibility to rain

दिल्ली-NCR में फिर सुहाना होगा मौसम, अगले 3 दिन तक आंधी-बारिश की संभावना

Sun, 28 May 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 28 May 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
weather will change in delhi ncr, possibility to rain
DELHI RAIN

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को सूरज की तपिश और गर्मी से राहत मिल सकती है। उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले तीन दिन तक आंधी, बारिश, ओले और के आसार हैं। 

विज्ञापन


29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर हरियाणा और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, ओले और आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। पाकिस्तान और सटे इलाकों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र इसका कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश, ओले और आंधी के आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड में कहीं- कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर आंधी, हल्की बारिश और ओले जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड में कहीं- कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। आंधी चल सकती है। 30 मई को भी इन इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। इस कारण पारे में तीन से चार डिग्री या इससे अधिक गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed