फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Western disturbance active in the mountains, Delhi moves towards chill

Weather : पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ठिठुरन की ओर बढ़ी दिल्ली; 27 नवंबर के बाद आएगी तापमान में गिरावट

Tue, 26 Nov 2024 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 05:15 AM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखेगा।

विज्ञापन
Weather: Western disturbance active in the mountains, Delhi moves towards chill
Delhi Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से आने वाली हवा मैदानी इलाकों में अब अच्छी ठंड का अहसास कराना शुरू करेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखेगा। ऐसे में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए मध्य से लेकर घने से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उधर, सोमवार सुबह सफदरजंग हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा छाया रहा। ऐसे में सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक न्यूनतम दृश्यता 900 मीटर दर्ज की गई। दोपहर में मुख्य रूप से धुंध की स्थिति रही। वहीं, पालम हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। सुबह-शाम स्मॉग छाया रहा। अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। ऐसे में अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 14 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, रात में ठंड में बरकरार है। रिज इलाके की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव संभावित हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग छाए रहने की आशंका है। शाम व रात में भी स्मॉग का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed