{"_id":"941f6e907dc10d795b43d5afe8459cfc","slug":"weather-watch-group-will-monitor-crop-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राप वेदर वाच ग्रुप रखेगा फसलों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राप वेदर वाच ग्रुप रखेगा फसलों पर नजर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश होने से भले ही फसलों और किसानों को कुछ राहत मिल गई हो, लेकिन शासन सूखे की आशंका को लेकर सतर्क है। शासन के निर्देश पर प्रत्येक जिले में क्राप वेदर वाच ग्रुप गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता वाले ये ग्रुप मौसम के अनुरूप फसलों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखेंगे। कृषि प्रधान प्रदेश होने के चलते यूपी में सूखे की मार से फसलों को बचाने के लिए अभी से प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
शासन ने प्रदेशभर में सूखे के चलते निगरानी करने के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। डीएम की अध्यक्षता में गठित क्राप वेदर वाच ग्रुप को गांव-गांव कमेटियों का गठन करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित कमेटियों को मौसम के चलते फसलों पर पड़ने वाले प्रभाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौसम के असर को कम करने के लिए फसलों में लगने वाले उर्वरकों-रसायनों की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। किसानों को इनके प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
कृषि उपनिदेशक प्रसार जेके तोमर ने बताया कि कमेटी में प्रशासन के अलावा पुलिस, कृषि, कृषि रक्षा, उद्यान, उद्योग, पशुपालन, दुग्ध विकास, गन्ना और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को सदस्य बनाया जाएगा।