Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को बारिश शुरू हो गई। कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया और कई इलाकों में दृश्यता कम रही। घने कोहरे की वजह से सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें विलंबित और रद्द होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की मोटी परत छाए रहने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।
#WATCH | More than 50 flights delayed at Delhi’s Indira Gandhi International (IGI) airport as a thick layer of fog grips the national capital, according to airport sources.
विज्ञापन
(Visuals from IGI airport) pic.twitter.com/HRLd6wFl3d — ANI (@ANI) January 31, 2024
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।#WATCH | Delhi: Passengers face difficulty as several trains delayed and cancelled at Anand Vihar Railway Station due to dense fog.
विज्ञापन विज्ञापन
(Visuals shot at 6:05 am) pic.twitter.com/CYokcAuZQZ — ANI (@ANI) January 31, 2024
राजधानी में हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से हवा में आंशिक सुधार आ सकता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहेंगे।
गुरुवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 12 से 20 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।