{"_id":"6455f4f6c808569e62022865","slug":"weather-update-rain-started-in-many-areas-of-delhi-ncr-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
Sat, 06 May 2023 12:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 May 2023 12:04 PM IST
सार
मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बदला गया है। शनिवार को दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही धूप निकली हुई थी, लेकिन दोपहर होते होते आसमान में फिर से बादल छाने लगे और बारिश शुरू हो गई। हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडा और सुहावना कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने मई की गर्मी का दिन भर अहसास कराया। हालांकि शाम होते होते थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई है। छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी व तेज धूल भरी हवा चलने की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में मामूली सी गिरावट ही होगी। आठ मई से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मई वाली गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
अगले सप्ताह तक तापमान के 36-38 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच चल रहा था। वहीं गुरुवार को तो न्यूनतम तापमान 40 साल बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।