भीगी-भीगी रहेगी दिल्ली : आज से कुछ दिन बारिश की संभावना, प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद; वीकेंड रहेगा कूल
सप्ताहांत तक दिल्ली भीगी-भीगी रहेगी। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो धूल भरी हवाओं के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएंगी।
विस्तार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 से 24 मई तक बारिश की संभावना है। सप्ताहांत तक दिल्ली भीगी-भीगी रहेगी। मई में पड़ने वाली प्रचंड गर्मी से लोगों को राहतमिलेगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से बहुत हल्की बारिश से साथ और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
वहीं, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो धूल भरी हवाओं के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजधानी में रविवार सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य 1.0 डिग्री सेल्सियस के साथ 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
पालम में सबसे अधिक रहा तापमान
पालम में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 42.6, रिज में 42.0, और लोधी रोड में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य 0.4 डिग्री सेल्सियस के साथ 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26.0, लोधी रोड में 24.6 और पालम में 27.4 डिग्री दर्ज हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.