फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Tourism Day: A heartwarming video featuring a foreign female tourist and an auto-rickshaw driver

विश्व पर्यटन दिवस: दिल को छू लेने वाली है विदेशी महिला सैलानी और ऑटो चालक की एक वीडियो, लाखों व्यूज और लाइक्स

Sun, 27 Sep 2026 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Sep 2026 03:56 AM IST
सार

पास खड़े एक व्यक्ति ने बातचीत सुन ली और मदद के लिए आगे आए। तारा ने उन्हें अनुवादक बनाकर चालक को धन्यवाद कहने को कहा।

विज्ञापन
World Tourism Day: A heartwarming video featuring a foreign female tourist and an auto-rickshaw driver
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एक विदेशी पर्यटक और ऑटो रिक्शा चालक के बीच हुई दिल छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। यात्रा कंटेंट क्रिएटर तारा इंग्राम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक ने किराया लेने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद महिला ने आभार स्वरूप उन्हें 2,000 रुपये दिए। यह वीडियो लाखों व्यूज और लाइक्स हासिल कर चुका है।

विज्ञापन


तारा इंग्राम ऑटो से सफर कर रही थीं। गंतव्य पर पहुंचने पर उन्होंने चालक से कहा कि उनके पास छुट्टे पैसे नहीं है। वे किराया देने के लिए चेंज मांग रही थीं। ऑटो चालक ने मुस्कुराते हुए हिंदी में जवाब दिया, कोई बात नहीं, जाइए आप। फिर अंग्रेजी में आश्वस्त करते हुए कहा, डोंट वरी। तारा हैरान रह गईं। उन्होंने दोबारा पूछा, आर यू स्योर? चालक ने फिर दोहराया कि कोई समस्या नहीं।
विज्ञापन


पास खड़े एक व्यक्ति ने बातचीत सुन ली और मदद के लिए आगे आए। तारा ने उन्हें अनुवादक बनाकर चालक को धन्यवाद कहने को कहा। उनसे कहें कि मैं उन्हें 2,000 रुपये देना चाहती हूं। उनसे कहें कि मैं उनके लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूं। अनुवादक ने बात पहुंचाई। तारा ने 2,000 रुपये चालक को सौंप दिए। चालक खुशी से भर गए और शुक्रिया अदा किया। तारा ने आशीर्वाद देते हुए कहा, आपका परिवार सुखी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस बातचीत को लेकर ऑनलाइन कई भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिनमें से कई यूजर्स दोनों के बीच साझा की गई दयालुता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, दयालुता हमेशा, हमेशा, हमेशा जीतती है। दूसरे यूजर ने लिखा कि, भारत से प्यार भेज रहा हूं।


तीसरे यूजर ने लिखा कि, भगवान आपका भला करे, बहन। चौथे यूजर ने लिखा कि भारत अद्भुत है। पांचवें यूजर ने लिखा कि अच्छे दिल वाले इंसान को देखकर ही पता चल जाता है। उसकी मुस्कान सब कुछ बयां कर देती है। इसके अलावा काफी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed