फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Rain in many areas of Delhi-NCR

Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हवा के साथ बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट

Tue, 27 Feb 2024 07:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Feb 2024 07:21 AM IST
सार

दिल्ली और एनसीआर के ऊपर बादल छाए हुए हैं। बादल छाने के बाद हल्की ठंड बढ़ गई है और वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में बारिश हो रही है। बीते सोमवार को दिन के समय पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।

विज्ञापन
Weather Update Rain in many areas of Delhi-NCR
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : भूपिंदर सिंह, अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में मंगलवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। हवा के साथ आई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


उधर, उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चली ठंडी हवाओं के कारण सोमवार को दिन में ठंडक महसूस हुई, जबकि सुबह और शाम के समय पारा सामान्य से नीचे जा रहा है। सोमवार को दिन के समय पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। वहीं, सुबह के समय यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे गया। हालांकि, दिन में खिली धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। दिल्ली का मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को उत्तर-पूर्व व उत्तर-पश्चिम दिशाओं से छह किमी की गति तक हवाएं चली। दिन के समय अच्छी धूप खिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में मामूली बदलाव की उम्मीद है। 29 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावनाएं बन रही है। दो मार्च को भी अच्छी बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed