फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Today Update: weather update minimum temperature at Safdarjung 5 point 6 degree today which is likely to fall by 0.8℃ during next 24 hours

Delhi Weather: दिल्ली में फिर बढ़ी ठंड, 5.6 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले 24 घंटे में और गिर सकता है तापमान

Wed, 23 Dec 2020 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Dec 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today Update: weather update minimum temperature at Safdarjung 5 point 6 degree today which is likely to fall by 0.8℃ during next 24 hours
दिल्ली में कोहरा - फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में तापमान और गिरने के संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का भी कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के पालम में आज सुबह 5:30 बजे 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग ने 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जो अगले 24 घंटों के दौरान 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान तक गिरने की संभावना है।  
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की एक मोटी परत ने राष्ट्रीय राजधानी को घेर लिया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और आईटीओ पर काफी कोहरा दिखा। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साइकिलिंग पर निकले हर्ष ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक, इस साल ज़्यादा ठंड पड़ रही है। बिना दस्ताने पहने साइकिलिंग नहीं हो पा रही है। कोहरा की वजह से काफी दिक्कत हो रही है।
 
 
 

सामान्य से तीन कम दर्ज किया गया न्यूनतम तामपान, ठंड के साथ कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

इससे पहले मंगलवार को राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे से भी परेशानी दोगुनी हो गई। यही वजह है कि वातावरण में नमी का अधिकतम स्तर अल सुबह रोड पर निकलने वाले वाहन चालकों के लिए कोहरे के रूप में परेशानी का सबब बना। घने की कोहरे की वजह से सुबह 5:30 बजे तक दिल्ली में दृश्यता का स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया।

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम स्तर 39 फ़ीसदी दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह 5:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। पालम में अलसुबह दृश्यता का स्तर 200 मीटर तक दर्ज किया गया है। वहीं, 8 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र पर यह करीब 700 मीटर दर्ज किया गया।

इसके बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। उल्लेखनीय है कि 50 से 200 मीटर तक की रेंज में घना कोहरा माना जाता है। 200 से 500 मीटर औसत और 500 से 1000 मीटर तक हल्की श्रेणी में रखा जाता है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से न्यूनतम तापमान में आगामी दो दिनों में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, हवाओं का रुख भी पश्चिमी दिशा की ओर बना हुआ है।

इस वजह से उत्तर दिशा से पर्वतीय इलाकों से आने वाले ठंडी हवाएं थमी हुई हैं। आगामी दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने की वजह से एक बार फिर दिसंबर की सर्दी रंग दिखाने के लिए तैयार है। 

गौरतलब है कि इस बार मौसम विभाग ने भी अधिक सर्दी पड़ने की बात कही है। वहीं, अब तक दिसंबर में ही सर्दी का 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूट चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed