{"_id":"62d09b4eb1286d2842736d68","slug":"weather-update-light-rain-likely-in-delhi-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: राजधानी में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी, आज हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: राजधानी में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी, आज हल्की बारिश की संभावना
Fri, 15 Jul 2022 04:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 15 Jul 2022 04:32 AM IST
सार
विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर सूरज के कड़े तेवरों की वजह से उमस भरी गर्मी रही। शाम को कुछ देर के लिए काले बादल छाए, लेकिन तेज हवा के साथ आसमान फिर साफ हो गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिल्ली के कुछ भागों में हल्की फुहारें गिरी। दिनभर तेज धूप निकली रही और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम को बादलों के घिरने से कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली। विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से एक अधिक 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार मध्यम रही और नमी का स्तर 65 से 83 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अगले दिन भी लगभग इसी तरह की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन