{"_id":"67c1522582db23b35204c904","slug":"weather-update-in-hindi-temperature-drops-due-to-rain-in-delhi-ncr-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम, गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम, गिरा पारा
Fri, 28 Feb 2025 11:35 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक ला दी है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई। सुबह के समय हल्का कुहासा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। मार्च के पहले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।
विज्ञापन
गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली में 74 साल में सबसे अधिक गर्म रही 27 फरवरी की सुबह
गुरुवार को सुबह गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। 74 साल में फरवरी महीने का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। 1951-2025 तक की समयावधि में सुबह का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। जबकि फरवरी समाप्त होने में अभी एक दिन बाकी है। वहीं, बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
गुरुवार को फरवरी की सुबह सबसे अधिक गर्म रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा। फरवरी में अमूमन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। लेकिन बीते कई दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार करते हुए 32.4 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।