फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Update Today Dense Fog Orange Alert Issued Over Low Visibility News

Weather: कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, ऑरेंज अलर्ट जारी; 110 उड़ानें और 25 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

Wed, 27 Dec 2023 11:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:27 AM IST
सार

 Delhi NCR Weather Forecast Update: उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे के साथ ही शीत लहर भी जारी है। एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Update Today Dense Fog Orange Alert Issued Over Low Visibility News
ग्रेटर नोएडा में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के समेत दिल्ली एनसीआर में भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। बुधवार सुबह को घना कोहरा दिखा। इस वजह से नजदीक की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे पा रही है। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक है। 27 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में 125 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में तापमान लगभग सात डिग्री तक गिर गया है। कोहरे और कम दृश्यता के कारण नई दिल्ली से आने और जाने वाली कुछ ट्रेनें भी देरी से चलीं। दिल्ली हवाईअड्डा उड़ान सूचना प्रदर्शन प्रणाली (एफआईडीएस) के अनुसार, घने कोहरे के चलते लगभग 110 फ्लाइट्स की उड़ान प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे की लगभग 25 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन
मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

बुधवार को हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है। संभावना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा। 


एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा। लोदी रोड 7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

हवाई और रेल आवाजाही प्रभावित, सड़कों पर भी यातायात धीमा
घने कोहरे ने मंगलवार को भी राजधानी में हवाई और रेल आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर भी यातायात धीमा रहा। कई जगह सुबह जाम भी लगा। एयरपोर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति अगले 24 घंटे बनी रहेगी। कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार सुबह 9.30 बजे तक दृश्यता 200 से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में मौसम खराब होने के कारण लगातार राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed