Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Two days of relief in Delhi, then the heat will increase

Weather: राजधानी में दो दिन राहत के, फिर बढ़ेगी गर्मी; अगले हफ्ते 41 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली का पारा

Sat, 06 Jun 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 03:26 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी और अगले सप्ताह के मध्य तक अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Weather: Two days of relief in Delhi, then the heat will increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ARchive

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार की बारिश और आंधी के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसका असर शुक्रवार को भी दिखा, जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी और अगले सप्ताह के मध्य तक अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में गिरावट से गर्मी का असर कम हुआ, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण दिल्ली-एनसीआर में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। इसका असर 7 जून के बाद कमजोर पड़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से आसमान साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। 8 जून से अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और 9 से 11 जून के बीच 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed