फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather News Know How will weather be in Delhi on 26 January

Weather News: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? धूप निकलेगी या 26 जनवरी पर होने वाले हवाई करतब देखना होगा मुश्किल

Fri, 26 Jan 2024 06:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Jan 2024 06:10 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अनुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है। 

विज्ञापन
Weather News Know How will weather be in Delhi on 26 January
Delhi NCR Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व दिशाओं से चल रही ठंडी हवा से दिल्ली का पारा गिर गया। गुरुवार को सुबह का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। अनुमान है कि शुक्रवार को सुबह के तापमान में कुछ और गिरावट होगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आशंका जताई है कि सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे गणतंत्र दिवस की परेड में होने वाले हवाई करतब को देखना मुश्किल हो सकता है। अभी दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से तीन डिग्री कम दिल्ली का मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण 400 उड़ानें प्रभावित
घने कोहरे की वजह से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। वहीं, शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से विमानों की आवाजाही प्रभावित होगी क्योंकि कई घंटे तक एयर रूट बाधित रहेगा। इसी तरह तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भी दोपहर 12 बजे के बाद तक ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। गुरुवार को 400 के करीब घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमान प्रभावित हुए। 12 से अधिक विमान रद्द रहे। देर रात से ही रनवे पर दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम होने की स्थिति में विमानों का संचालन प्रभावित होने लगता है। यह स्थिति सुबह पांच बजे तक रही। गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से ढाई से अधिक घंटे तक एयर रूट बंद होने से विमानों के संचालन पर असर पड़ रहा है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

77 से अधिक दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से राजधानी पहुंचीं
ट्रेनों की धीमी रफ्तार के कारण भी यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। गुरुवार को 77 से अधिक दिल्ली आने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से देरी से पहुंचीं। इनमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 7 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 8 घंटे, बनारस-नई दिल्ली 4 घंटे, हावड़ा-कालका मेल 5 घंटे व वैशाली 3 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा रीवा एक्सप्रेस, कैफियत, ब्रह्मपुत्र, राजेंद्र नगर व डिब्रूगढ़ राजधानी भी देरी से दिल्ली पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed