फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather : Light rain and fog expected in Delhi tonight

Weather: बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड, कोहरे से 12 राज्य मुश्किल में, दिल्ली में आज रात हल्की बारिश के आसार

Mon, 03 Feb 2025 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 05:55 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather : Light rain and fog expected in Delhi tonight
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

राजधानी में सोमवार से दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड वापस आ सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को सुबह सात बजे करीब सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह  चार बजे दृश्यता 50 मीटर रही। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के कारण रविवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। इसकी वजह से उत्तर भारत के तमाम इलाकों में बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। वहीं, देश के 12 राज्यों में शनिवार रात से रविवार सुबह आठ बजे तक कोहरे ने भी खासी मुश्किलें बढ़ा दीं। इस दौरान 13 उड़ानें भी बाधित हुई हैं। कोहरे का सबसे ज्यादा कहर पंजाब और हरियाणा में नजर आया, जहां दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में बर्फबारी और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में कोहरे के बीच श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 10 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का यह दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि 4 और 5 फरवरी को बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं, 6 से 8 फरवरी तक बादल छाए रहने और 9 और 10 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बीते कुछ दिनों से जम्मू में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया था और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में 13 उड़ानें प्रभावित...जम्मू के मैदानी इलाकों में शनिवार देर रात को कोहरा छा गया था, जो रविवार सुबह आठ बजे तक रहा। जम्मू संभाग के सांबा और कठुआ जिलों में दृश्यता बेहद कम रही। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, बंगाल, बिहार, ओडिशा समेत 12 राज्यों के विभिन्न इलाकों में गहरे से बेहद गहरा कोहरा छाया रहा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को कोहरे और खराब दृश्यता के कारण कुल 13 उड़ानें प्रभावित हुईं। हवाई अड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने बताया कि दो उड़ानों के आगमन और 11 अन्य के प्रस्थान में देरी हुई।

आज भी छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब : कार और मिनी बस में टक्कर, मां-बेटे समेत तीन मरे
अमृतसर-खेमकरण मार्ग पर रविवार को तरनतारन जिले के कस्बा अमरकोट बस्ती के पास कार और मिनी बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सीमावर्ती गांव दूहल कोना निवासी वीरपाल सिंह, उसकी मां सतबीर कौर और एक अन्य महिला रिश्तेदार हरनाम कौर शामिल हैं। ये सभी गांव पहुंविंड के गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रहे थे। कार वीरपाल सिंह चला रहा था। अमृतसर-खेमकरण मार्ग पर धुंध के कारण कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा अमरकोट बस्ती के पास हुआ।


हरियाणा : पेड़ से टकराई कार  दूल्हे के भाई समेत दो की मौत
हरियाणा के मंगलपुर-दरौली मार्ग पर शनिवार देर रात घनी धुंध के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो युवकों की मौत हो गई। कैथल जिले के कलर माजरा निवासी रवि ने पुलिस को बताया है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ चाचा ससुर सतवीर सिंह के बेटे अमन की शादी में मंगलपुर गांव आया हुआ था। रात करीब सवा 12 बजे चाचा ससुर का दूसरा बेटा मोहित गांव के ही राजेश, गुरमीत व दीपक के साथ कार से मंगलपुर से दरौली खेड़ा रोड पर बने मंदिर सुलतान पीर जा रहा था। कार मोहित चला रहा था। मंदिर के करीब ही धुंध के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह पेड़ से जा टकराई। हादसे में मोहित और राजेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed