फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather in Delhi is changing, western disturbance will become active from today

Delhi NCR News: दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
-मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय हल्का कुहासा छाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिल सकता है। इसका प्रभाव उत्तर पश्चिमी भारत पर भी दिखेगा। फरवरी माह गर्म होने लगा है। आज आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री तक रहेगा। दिन में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10-15 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेंगी। दूसरी ओर, शनिवार सुबह की शुरूआत तेज हवाओं को बीच हुई। तड़के ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए थे। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन, शाम के समय चली तेज ठंडी हवाओं ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 11.4, पालम और आया नगर में 10 व लोधी रोड में 10.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार बीते 2 साल में अब तक की तारीख का गर्म दिन रहा।

अगले पांच दिन मौसम रहेगा साफ, सुबह के समय धुंध रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। ऐसे में सुबह के समय हल्की धुंध बने रहने की संभावना है, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी। 9 फरवरी को अधिकतम 25 और न्यूनतम 23 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान है। दिन में हल्की हवाएं दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की दिशा से चलेगी। इसके अलावा, 10 फरवरी को दिन का तापमान 26 और रात का 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 11 फरवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान। मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। साथ ही, 12-13 फरवरी को तापमान क्रमशः 23-25 डिग्री के बीच रहेगा। दिन में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10-20 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed