फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Wednesday was second hottest day of season in Delhi

Delhi Weather News : सीजन का दूसरा गर्म दिन रहा बुधवार, आज बारिश की संभावना, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
सार

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Weather Forecast Wednesday was second hottest day of season in Delhi
खिली धूप में फुटबॉल खेलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बीते चार दिनों से तेज धूप ने सर्दी में भी गर्मी का अहसास करा दिया। अधिकतम तापमान लगातार 23 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है। बुधवार को सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज बारिश की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार दोपहर तक गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, सप्ताह के अंत में हल्का कोहरा भी परेशान कर सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में सबसे गर्म इलाका पीतमपुरा रहा, यहां अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि रिज इलाके में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। विभाग ने 28 जनवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान: 25.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 9.3 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:53 मिनट
24 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:13 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed