फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Delhi Today Demand of Parents Association Leave should be done in schools without delay

Weather Delhi Today: दिल्ली में आग उगल रही गर्मी, पैरेंट्स एसोसिएशन की मांग- देरी किए बिना स्कूलों में की जाए छुट्टी

Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
सार

दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों में बिना देरी छुट्टी किए जाने की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन ने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, व राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Weather Delhi Today Demand of Parents Association Leave should be done in schools without delay
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी आग उगल रही है। रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों में बिना देरी छुट्टी किए जाने की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन ने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, व राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में सभी स्कूलों के सभी बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की बिना देरी के तुरंत घोषणा की मांग की गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के चलते आज कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम हो रही है। कई इलाकों में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा भी बच्चों के बचाव हेतु कुछ सुरक्षा नियम सुझाव जारी किए गए थे। गर्मी को देखते हुए पड़ोसी राज्यों ने स्कूल के समय में बदलाव कर दिया था। 
विज्ञापन

 

एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा कि अब तक दिल्ली सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में ये साफ किया गया की दोपहर 12.30 के बीच बच्चों का बाहर निकलना सुरक्षित नहीं। जबकि यह वही समय होता है जब स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूली बच्चे अपने घर को जाते हैं। मतलब जिस समय बच्चों को लेकर कड़ी एहतियात बरतनी चाहिए उसी समय बच्चे रिक्शा या पैदल घर जा रहे होते हैं। ऐसे में हमारा सभी से आग्रह है कि लगातार बढ़ती और तपती गर्मी को देखते हुए स्कूलों को बिना देरी के तुरंत बंद कर छुट्टियों की घोषणा की जानी चाहिए। मालूम हो कि अभी भी काफी स्कूलों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित नहीं किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed