{"_id":"5ac768734f1c1bd1618b5edd","slug":"weather-changes-in-delhi-ncr-strong-storm-brings-night-in-day-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश ने थामी दिल्ली की रफ्तार, पेड़ गिरने से 50 से ज्यादा स्थानों पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश ने थामी दिल्ली की रफ्तार, पेड़ गिरने से 50 से ज्यादा स्थानों पर जाम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
rain in delhi
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम आई आंधी और उसके बाद बारिश ने राजधानी में ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी। राजधानी में आंधी व बारिश से 50 से ज्यादा जगहों पर पेड़ गिरे। कई जगहों पर पेड़ मेन रोड पर ही गिर गए। इससे ट्रैफिक थम गया।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा जाम नई दिल्ली इलाके में लगा। यहां वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। जाम के हालात ऐसे थे कि शुक्रवार शाम छह बजे के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन की घंटियां घनाघन बजीं। आंधी और बारिश उसी वक्त आई, जब कार्यालयों की छुट्टी का समय था। इस कारण वाहनों की लाइनें लंबी हो गई थीं।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सबसे ज्यादा पेड़ नई दिल्ली इलाके में गिरे। इससे कई कैरिज्वे बंद हो गए। नई दिल्ली इलाके में धौला कुंआ के पास मौर्या शैरटन होटल के सामने मेन रोड पर, 11 मूर्ति, तीन मूर्ति, एसपीएम मार्ग, कनॉट प्लेस इनर सर्किल, खड़क सिंह मार्ग व अकबर रोड पर आंधी से पेड़ गिर गए थे।
विज्ञापन
संसद मार्ग थाने के पीछे डीटीसी की एसी बस पर पेड़ गिर गया। इससे कैरिज्वे बंद हो गए। मार्ग बंद होने से जाम लगना शुरू हो गया। ट्रैफिक पुलिस को डायवर्जन भी करना पड़ा। इसके अलावा, जे-ब्लाक, साकेत में एमबी रोड, जनकपुरी डिस्ट्रिक सेंटर, झंडेवालान, कैंट रोड, स्टेशन रोड, द्वारका सेक्टर-17 व 18 और अरविंदो मार्ग पर पेड़ गिर गए थे। इससे इन जगहों पर भी जाम लग गया था। एमबी रोड पर तो काफी लंबा जाम लग गया था।
इधर, चांदनी चौक में बिजली का पोल कार पर गिर गया था। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आंधी के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई थी। इस कारण भी जाम लगता चला गया। इसके अलावा, बारिश ने भी वाहनों की रफ्तार रोक दी थी।
कार्यालयों की छुट्टी के समय सड़कों पर एक साथ वाहन आने से जाम लंबा होता चला गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात नौ बजे के बाद ही ट्रैफिक नार्मल हो पाया था। ज्यादातर मार्गों से पेड़ों को हटाया जा रहा था।